मिथिला सिटी न्यूज़
रिपोर्ट : देवेन्द्र कुमार महतो।
समस्तीपुर, ताजपुर : पुलिस ने शराब कांड में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। जानकारी देते हुए थानांध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि ताजपुर थाना कांड संख्या 473/ 22 में (शराब कांड) में फरार चल रहे आनन्दपुर मोरवा निवासी अभियुक्त रणधीर कुमार राय पिता भूषण राय को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।