मिथिला सिटी न्यूज़
रिपोर्ट : देवेन्द्र कुमार महतो।
समस्तीपुर, ताजपुर : केंद्र सरकार कमजोर वर्गों के अधिकारों की हक मारी कर रही है। निजी क्षेत्रों में आरक्षण का प्रावधान करने के बजाय सार्वजनिक क्षेत्रों में भीआरक्षण को खत्म करने का प्रयास सरकार की वंचित समाज के प्रति भेदभाव पूर्ण रवैया को दिखाता है। ये बातें मोरवा विधायक सह प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने ताजपुर के सिरसिया में प्रखंड स्तरीय अंबेडकर परिचर्चा के दौरान कहीं। परिचर्चा कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष नवीन कुमार एवं प्रखंड अध्यक्ष नूर आलम ने संयुक्त रूप से किया।
विधायक ने कहा कि देश का कल्याण गांधी,अंबेडकर , लोहिया,कर्पूरी एवं लालू यादव के पद चिन्हों पर चलकर एवं संविधान को आत्मसात कर होगा। भारत के संविधान और बाबा साहब के विचारो को लेकर गांव -गांव जाने की जरूरत है। जिला अध्यक्ष रोमा भारती ने कहा की राष्ट्रीय जनता दल अपने स्थापना काल से ही पिछड़ों और दलितों की हकों की लड़ाई लड़ती आ रही है दिल्ली सरकार की मनु के विधान से देश को संचालित करने के नापाक मंसूबों को राष्ट्रीय जनता दल कामयाब नहीं होने देंगी। कार्यक्रम को प्रदेश महासचिव राजेंद्र साहनी प्रदेश ,सचिव लाल बहादुर पंडित ,जिला उपाध्यक्ष अरमान सदरी, सूरज दास , जिला प्रवक्ता राकेश ठाकुर , मन्नु किसान सेल के जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो ,जिला महासचिव तबरेज आलम, जितेंद्र यादव ,कर्पूरी ठाकुर, नुरूजोहा आफो,रजनीश यादव,अजहर मिकरानी आदि ने संबोधित किया।