मिथिला सिटी न्यूज़
रिपोर्ट : देवेन्द्र कुमार महतो।
ताजपुर/समस्तीपुर : ग्राम पंचायत राज सिरसिया अंतर्गत म वि उदयपुर के प्रांगण में पंचायत की मुखिया राखी सिंह की अध्यक्षता में एक आम सभा किया गया।आम सभा मे वार्ड संख्या 13 में आशा के रिक्त पद हेतु योग्यता एवं सर्वसम्मति से प्रियंका कुमारी,पति शीतांशु शेखर को आशा के रूप में चयन किया गया। चयन के घोसना करते हुए मुखिया राखी सिंह भावुक होकर उपस्थित ग्राम वासी को धन्यवाद देते हुए कहा कि मेरी हार्दिक इक्षा थी की प्रियंका का चयन हो क्योंकि इनके पति गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं और खुद प्रियंका भी ग्रेजूएट और योग्य है आप लोगों ने इनके चयन पर अपनी सहमति प्रदान किया इसके लिय आप लोगों को बहुत बहुत धन्यवाद।
मौके पर आम सभा के संयोजक के रूप में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सोनेलाल राय,बीसीएम रूपेश कुमार,मुखिया पति भोला बिहारी,एएनएम नीलू कुमारी,पंचायत सचिव पवन कुमार,वार्ड सदस्य बजरंगी महतो,आशा फेसिलेटर अर्चना वर्मा,मुनचुन सिन्हा,अशोक दास संजीव कुमार सिन्हा,संतोष कुमार महतो,रामनाथ साह आदि लोग उपस्थित थे