समस्तीपुर 18 मार्च 2023
रिपोर्ट : देवेन्द्र कुमार महतो।
समस्तीपुर : जिले के ताजपुर प्रखंड के सिरसिया स्थित मोरवा विधायक रणविजय साहू के आवासीय परिसर में राष्ट्रीय जनता दल की नगर एवं प्रखंड कमिटी की संयुक्त बैठक प्रखंड अध्यक्ष नूर आलम की अध्यक्षता में हुआ।संचालन नगर अध्यक्ष नवीन कुमार ने किया।बैठक में प्रखंड एवं नगर कमिटी का विस्तार करते हुए नगर प्रधान महासचिव राकेश गुप्ता ,उपाध्यक्ष मसूद आलम एवं शैलेन्द्र उपाध्याय तथा प्रखंड उपाध्यक्ष वीरचंद्र सिंह एवं धनराज सिंह को मनोनयन पत्र विधायक रणविजय साहू ने दिया ।
बैठक को सबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि केंद्र की सरकार द्वारा तेजस्वी यादव की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।केन्द्र सरकार की नीतियों से गरीब,मजदूर,किसानों में घोर निराशा है।जमीन पर संगठित होकर केंद्र सरकार की साजिशों से आम जनता को अवगत कराने की जरुरत है।उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को गमछा एवं डायरी देकर विधायक ने सम्मानित किया।मौके पर प्रखंड प्रधान महासचिव पवन सिंह ,मोरवा प्रखंड अध्यक्ष कर्पूरी ठाकुर ,युवा प्रखंड अध्यक्ष राहुल राय,युवा नगर अध्यक्ष अजहर मिकरानी,बिष्णुदेव सिंह,जितेंद्र यादव,महताब आलम विक्की,रजनीश यादव आदि मौजूद थे।