समस्तीपुर 15 मार्च 2023
रिपोर्ट : देवेन्द्र कुमार महतो।
समस्तीपुर, ताजपुर:- बंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुरा वार्ड-05 से मंगलवार की रात्रि वाहन चोरों ने बीआर 33 एम 2794 रजिशटेशन नम्बर की बोलेरो चुराकर हुआ फरार। जानकारी देते हुए बोलेरो मालिक देवेंद्र कुमार महतो ने बताया कि उनके चाचा का श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर बीते 14 मार्च को दिन से लेकर रात्रि तक काफी भीड़-भाड़ था। वाहन की संख्या भी काफी थी। सभी वाहन का पड़ाव घर के बगल में ईदगाह के पास था। घर पर काफी भीड़-भाड़ होने के कारण उनका भी गाड़ी ईदगाह के पास हीं लगी हुई थी।भीड़ खत्म होने के बाद करीब 09 बजे रात्रि जब वे अपना बोलेरो पार्किंग करने के लिए गए तो बोलेरो गायब थी। वाहन चोरों ने भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर बोलेरो चुराकर फरार हो गया। पीड़ित द्वारा उसी वक्त ताजपुर एवं बंगरा थाना को अपने मोबाइल के माध्यम से अवगत कराया गया। साथ हीं इसकी लिखित सूचना सुवह होकर बंगरा थाना को दिया गया। इस सम्बंध में बंगरा थानांध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि पीड़ित द्वारा थाना को लिखित सूचना दी गयी है। मामले की छान-विन की जा रही है।