मिथिला सिटी न्यूज़
उत्तर प्रदेश
सिद्धार्थनगर : सोमवार को ब्लाक संसाधन केंद्र डुमरियागंज के प्रांगण में हंस फाउण्डेशन के सहयोग से पानी संस्थान के द्वारा संचालित इनीसियेटिव फार सस्टनेबल लाइवलीहुड डेवेलपमेंट परियोजना के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पानी संस्थान से श्रीमती अंशू सिंह ने किया। पानी संस्थान से धर्मेंद्र सिंह के द्वारा पानी संस्थान के बारे में जानकारी दी गयी साथ ही संस्था द्वारा चलाई जा रही आई0एस0एल0डी0 परियोजना के बारे में जानकारी दी गयी व परियोजना के द्वारा होने वाले कार्यो व उनमें महिलाओ की क्या भुमिका है के बारे में बिस्तृत जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय जिला पंचायत सदस्य अमलावती पाण्डेय ने महिला दिवस की बधाई दी व कहा कि हम सभी महिला का सम्मान करें। अवहेलना, भ्रूण हत्या और नारी की अहमियत न समझने के परिणाम स्वरूप महिलाओं की संख्या, पुरुषों के मुकाबले आधी भी नहीं बची है। इंसान को यह नहीं भूलना चाहिए, कि नारी द्वारा जन्म दिए जाने पर ही वह दुनिया में अस्तित्व बना पाया है और यहां तक पहुंचा है। उसे ठुकराना या अपमान करना सही नहीं है।
भारतीय संस्कृति में महिलाओं को देवी दुर्गा व लक्ष्मी आदि का यथोचित सम्मान दिया गया है अत: उसे उचित सम्मान दिया ही जाना चाहिए इसके साथ ही साथ उपस्थित बच्चियों को उपहार देकर उत्कृष्ट कार्य करने वाली बच्चियों और महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी सुपरवाइजर, विंध्यवासिनी सिंह, ग्राम पंचायत गौरीपाठक से ग्राम प्रधान रामसीस पाठक ने उपस्थित महिलायों को शुभकामनाएं दी व महिलाओं को आगे आकर कार्यों में हिस्सा लेने के लिये प्रेरित किया। पानी संस्थान से ब्लाक समन्वयक दीपक शुक्ला के द्वारा महिलाओं व बच्चियों के साथ एकता की ताकत पर खेल खिलाया गया व उसके महत्व को भी समझाया गया।
डुमरियागंज पुर्व माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 7 एवम 8 की बच्चियों के द्वारा गीत व कहानी के माध्यम से महिलाओ की ताकत के बारे में बताया व महिलाओ को कम न आँकने की बात कही साथ ही कुछ बच्चियो ने अपने अपने भविश्य के लक्ष्यो के बारे में भी चर्चा की। इस कार्यक्रम में संस्था प्रतिनिधि हृदय नरायन , अश्विनी कुमार, विवेक, हर्षित, शरद, अमित और साथ मे आशा, आंगनवाड़ी और स्कूल से सैकड़ो बच्चीयां और महिलाएं उपस्थित रही।