Breaking News

पंचायत समिति की बैठक में उठी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के तबादला की मांग

मिथिला सिटी न्यूज़ 

मधुबनी 25 जनवरी 2023

रिपोर्ट : प्रो अरुण कुमार जेटी न्यूज़।

मधुबनी। खजौली प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड पंचायत समिति की एक समान बैठक कार्यपालक पदाधिकारी हेम नारायण महतो के द्वारा बुलाई गई।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख कुमारी उषा ने किया ।वही संचालन कार्यपालक पदाधिकारी हेम नारायण महतो के द्वारा किया गया।आयोजित बैठक में गत बैठक की एक स्वर में ध्वनिमत से स्मपुष्टि के बाद सदन की कार्यवाही विधिवत रूप से किया गया।इस दौरान दतुआर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य श्रीनाथ नागमणी ने सदन को बताया कि उक्त बैठक की सूचना रहने के बाबजूद जीतने पदाधिकारी बैठक से अनुपस्थित है।उन्हें चिन्हित कर विधिसम्मत करवाई किया जाए।वही उन्होंने कहा की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी विगत पांच वर्षो से अधिक समय से खजौली में पदस्थापित है।उनके तबादला के लिए एसएमबीएन संबंधित विभाग के वरीय पदाधिकारी के साथ वार्ता कर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को यहां से तबादला करवाया जाए।

वही मुखिया जयप्रकाश मंडल ने सदन को बताया कि चंद्रडीह पंचायत के उपस्वास्थ्य केंद्र वर्षों से बंद है। मुखिया के प्रश्न के जबाव में सदन ने मुखिया को बताया कि मुखिया के द्वारा अगर इस तरह की अगर प्रस्ताव आते है तो प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा कार्यवाही किया जाएगा। वही सदन के अंदर पंचायत समिति सदस्य ने कहा की पीडीएस विक्रेता के द्वारा अनाज किस माह का वितरण किया जा रहा है।अगर दिसंबर माह की अनाज वितरण हो रहा है तो लाभार्थी को मुफ्त का अनाज क्यों नही दिया जा रहा है। वही पंचायत समिति सदस्य के जबाब में एमो ने सदन को बताया कि पिएमजीकेवाई योजना को मर्ज कर दिया गया है।वही इस मौके पर उप प्रमुख गुलशन आरा ,मनोज झा, जितेन्द्र भारती, एसआई सुरेश प्रसाद सिंह, डा.विकास कुमार,मुखिय संघ अध्यक्ष जयप्रकाश मंडल, मुखिया अर्जुन सिंह,मंजू शोभित मंडल,विद्यासागर सिंह, हेमंत ठाकुर,आशुतोष कुमार,मुखिया अशोक कुमार सिंह,सहित अन्य मौजूद थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

Samastipur News : युवा अपने संस्कारों और संस्कृति को ना भूले,कथा प्रवाचीका शिवानी

🔊 Listen to this मिथिला सिटी न्यूज़ रिपोर्ट : देवेन्द्र कुमार महतो। समस्तीपुर ताजपुर : …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *