समस्तीपुर 24 जनवरी 2023
रिपोर्ट : देवेन्द्र कुमार महतो।
समस्तीपुर : ताजपुर प्रखंड के सिरसिया स्थित मोरवा विधायक रणविजय साहू के आवासीय परिसर में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष नवीन कुमार एवं संचालन अजहर मिकरानी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोरवा विधायक रणविजय साहू ने कहा की कर्पुरी ठाकुर ने वंचित समाज में सामाजिक ,राजनीतिक चेतना की लौ जगाई। उन्होने बिहार के मुख्यमंत्री रहते हुए दलितों,शोषितों ,वंचितों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई ।
दशवी बोर्ड की परीक्षा में अंग्रेजी की बाध्यता को खत्म कर समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त किया।सामाजिक न्याय के मूल्यों को स्थापित करने के लिए उनके द्वारा किये गये संघर्ष सदैव समाजवादियों को संघर्ष के लिए प्रेरित करती रहेगी।ज्ञइस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष नूर आलम,नवीन कुमार,पवन सिंह,अरमान सदरी,विष्णुदेव सिंह,महताब आलम,राहूल राय,चमन यादव,रौशन यादव आदि मौजूद थे।