आई0टी0सी0 मिशन सुनेहरा कल के अंतर्गत कृषि पदाधिकारियो को कराया गया भ्रमण

चित्रकूट 22 दिसंबर 2022

चित्रकूट (उ0प्र0): नीति आयोग के आकांछी जनपद चित्रकूट में आई.टी.सी. मिसन सुनेहरा कल एवम्‌ पानी संस्थान चित्रकूट के सहयोग से कृषि विकास कार्यक्रम के अंतर्गत तीन विकास खण्डो के चयनित 50 गाँवों में परियोजना टीम के द्वारा कार्य किया जा रहा है। परियोजना के अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियाँ के प्रचार-प्रसार तथा कृषि विकास के प्रति जागरूकता फैलाने के लिये किसानो को समय-समय पर उन्नत एवम तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।


इसी क्रम मे परियोजना की गतिविधियो को प्रखण्ड एवम जिले के अन्य गावो मे प्रचार-प्रसार हेतु दिनांक 18-20 दिसम्बर 2022 को चित्रकूट जिले के प्रखण्ड मऊ, रामनगर, पहाडी, कर्बी एवम मानिकपुर के प्रखण्ड स्तर के कृषि पदाधिकारियो का एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम परियोजना क्षेत्र के चयनित ग्राम भौरी एवम नोनार में कराया गया, भ्रमण के दौरान परियोजना के अंतर्गत की गयी तकनीकी गतिविधियो को देखा गया व किसानो के साथ चर्चा की गयी।


श्री राज कुमार उप कृषि निदेशक चित्रकूट के द्वारा भ्रमण कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया गया व परियोजना क्षेत्र की गतिविधियो जैसे- गेहू, चना, मसूर, अरहर, सरसो एवम तालाब का भ्रमण किया गया साथ ही किसानो के साथ बैठक कर खेती व फसलो के बारे मे चर्चा की गयी व खेती मे आ रही समस्याओ के बारे मे भी जानकारी ली गयी।
भ्रमण कार्यक्रम के बाद सभी कृषि पदाधिकारियो के द्वारा आई.टी.सी.मिसन सुनेहरा कल एवम्‌ पानी संस्थान के कार्यो की सराहना की व अन्य प्रखण्ड मे भी कार्य करने की बात कही गयी।

उप कृषि निदेशक चित्रकूट के द्वारा भी कार्य को सराहा गया व प्रखण्ड के जिन गावो मे तकनिकी का प्रचार-प्रसार कम या नही हुआ है उन गावो मे कार्य करने के लिये कहा गया जिसमे उनका पूरा सहयोग मिलेगा। इस भ्रमण कार्यक्रम में पानी संस्थान के परियोजना समन्वयक धर्मेंद्र सिंह, निर्भय सिंह व विपुल सिंह तथा कृषि विभाग के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जननायक कर्पूरी ठाकुर सभागार में तृतीय मतदान पदाधिकारी (पी 3 बी) को दिया गया मोबाइल ऐप का प्रशिक्षण

🔊 Listen to this मिथिला सिटी न्यूज़ रिपोर्ट : राजेश झा। समस्तीपुर (बिहार) : पंचायत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *