मिथिला सिटी न्यूज़
समस्तीपुर : ब्रज संस्कृति विकास संस्थान,नई दिल्ली के तत्वाधान में वेबिनायर के माध्यम से वसन्तोत्सव-2022 का आयोजन 04 बजे सायं में संस्था के महानिदेशक प्रो.(डॉ.)राम नारायण गोयल की अध्यक्षता में ज़ूम एप पर आयोजित की गई। कार्यक्रम का संयोजन दो सत्रों में पंडित देवेन्द्र वर्मा’ब्रजरंग’ ने किया।
वसन्तोत्सव के प्रथम सत्र में गायन व वादन का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो.विश्वनाथ शर्मा,कुलपति,अरुणोदय विश्वविद्यालय, अरुणाचल प्रदेश थे।इस अवसर पर बिहार से भ्राताद्वय अंशुमान आर्यन व आयुष्मान आर्यन ने संस्कृत में सरस्वती वन्दना गाकर प्रथम सत्र की शुरुआत की ततपश्चात शोलापुर महाराष्ट्र से दयानेश महादिक,गुरुग्राम हरियाणा से दरयाब सिंह राजपूत,पंजाब से डॉ. महेन्द्र पाल सिंह,जम्मू से रिदिमा वाजपेयी,दिल्ली से पं. राम जी मिश्रा,बीरेन्द्र कुमार,ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा से लावण्या कीर्ति सिंह काव्या,आमोद दत्तात्रेय ,योगेश गोश्वामी,डॉ. अविन्द कुमार,रजत मित्तल आदि ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।वसन्तोत्सव के दूसरे सत्र में काव्य गोष्ठी का संचालन कवि,लेखक,सम्पादक डॉ. हरि सिंह पाल ने किया। इसमें स्नेह लता ने अपनी सुमधुर आवाज में काव्य पाठ कर रशिकों का मन मोहा,वहीं कमलेश सिंघल ने होली गीत गाकर बसन्त के आगमन का स्वागत किया जबकि गोगई गांव असम से नन्द किशोर चौधरी ने बंगला के बाउल(लोक शैली)एवं समस्तीपुर बिहार से मंगलेश कुमार,अखिल भारतीय प्रकाशक संघ के अध्यक्ष डॉ.इन्द्र सेंगर ने सस्वर सरस्वती वन्दना गाया।
इस काव्य गोष्ठी को आगे बढ़ाते हुए डॉ. महेन्द्र पाल सिंह, दरयाब सिंह राजपूत ‘ब्रजकण’,किशोर कुमार कौशल,सुनहरी लाल वर्मा’तुरन्त’,मिथिला के प्रवेश द्वार समस्तीपुर से मुकेश केसरी आदि ने कला, संस्कृति एवं विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती के चरणों में काव्य पुष्प समर्पित किया। अंत में संयोजक पं. देवेन्द्र वर्मा ने देश के बिभिन्न प्रदेश से विद्वतजनों की वसन्तोत्सव-2022 में भागीदारी के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और अगले कार्यक्रम में भाग लेने का आमंत्रण दिया।